Breaking News

हरदोई : राष्ट्रहित मे बाबा साहब की अविस्मरणीय योगदान पर चर्चा

 दिनांक 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को एनेक्सी भवन सभागार जिला पंचायत हरदोई मे आजीवन शोषित पीड़ित समाज के उत्थान हेतु समर्पित रहे संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई गई। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि एससी एसटी आयोग सदस्य रमेश तूफानी, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती तथा क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा द्वारा डॉ० अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने में डॉ० अंबेडकर के अभूतपूर्व योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहब के उच्च विचार व् आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त कर अपने देश और समाज को उन्नति व् समृद्धि पथ पर अग्रसर करने मे सहभागी बनें। 

राष्ट्रहित मे बाबा साहब की अविस्मरणीय योगदान पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति व विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रख्यात कानूनविद बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का व्यक्तित्व, विचार एवं उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। डॉ० भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए अपना सर्वस्व जीवन समर्पित कर देने वाले बाबा साहब एक व्यक्ति नहीं थे वे एक महान संकल्प का दूसरा नाम थे। वो हर अमानवीय घटना के विरुद्ध पीड़ित शोषित वर्ग की आवाज उठाने वाले महापुरुष थे। बाबासाहेब के द्वारा किए गए सामाजिक समरसता के प्रयास सदैव याद किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा महिपाल गौतम, जिला महामंत्री भाजपा अजीत सिंह बब्बन, मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित जिला पंचायत सदस्यगण व क्षेत्रवासियों ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन समर्पित किये।

No comments