Breaking News

अमृतपाल को ट्रेनिंग दे बनाया खालिस्तानी, भिंडरावाले के घर जन्मा

 बीते कई दिनों से जिस अमृतपाल की तलाश पंजाब पुलिस और केंद्र की एजेंसियां मिलकर कर रही हैं, उसके मामले में अब एक नए शख्स का नाम सामने आया है। यह नाम है अमृतपाल के कथित ट्रेनर अवतार सिंह खांडा का। अवतार सिंह खांडा को हाल ही में लंदन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर लहरा रहे तिरंगे को उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


भिंडरावाले के घर में हुआ जन्म

अवतार सिंह खांडा का जन्म भी भिंडरावाला के घर यानी रोडे, मोगा में हुआ था। अवतार का पूरा परिवार खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा रहा है। उसके पिता कुलवंत सिंह खुकराना और चाचा बलवंत सिंह खुकराना भी इस खालिस्तान मूवमेंट से जुड़े थे और क्रमशः 1991 और 1988 में मारे गए थे।

2010 के बाद भारत नहीं आ सका है खांडा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अवतार सिंह खांडा 2015 से भारत नहीं आ सका है। इसकी वजह 2015 के पीएम नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे को बताया जा रहा है। उस दौरे पर पीएम ने तत्कालीन ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन को एक दस्तावेज सौंपा था जिसमें भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के नाम थे। इसी में खांडा का भी नाम शामिल है। इसमें खांडा पर आरोप लगे थे कि वह लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। उस वक्त खांडा शिअद(मान) के यूथ विंग का उपाध्यक्ष था

No comments