पत्नी के साथ बदसलूकी करने का विरोध करने पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या
समयपुर बादली के सिरसपुर इलाके में पत्नी के साथ बदसलूकी करने का विरोध करने पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी मृतक के पड़ोस में रहने वाले का रिश्तेदार है। आरोपी नाबालिग साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी कैमरे की छानबीन करने के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी और उसके सात नाबालिग साथियों को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त बबलू (26) के रूप में हुई है। मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला बबलू अपनी पत्नी और चार और दो साल के दो बेटों के साथ सिरसपुर में किराए पर रहता था। वह पुताई का काम करता था।

No comments