Breaking News

हरदोई मे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संगोष्ठी सभा आयोजित हुई।

 हरदोई  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के संयुक्त अधिवेशन मे दिए गए अभिभाषण को जन सामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्रों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज जनपद हरदोई के शक्ति केंद्र एएसवीवी तथा खजुरहरा व तुर्तीपुर मे मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा की उपस्थिति मे संगोष्ठी सभाओं का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महामहिम राष्ट्रपति ने आतंकवाद, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेड इन इंडिया, ग्रीन ग्रोथ आदि मुद्दों पर वर्तमान भारत सरकार के कार्यों की प्रशंसा की है। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा पार्टी की रीति नीति पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र से गांव, गरीब, व्यापारी और किसानों के हित मे कार्यरत भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के परिणाम स्वरूप आज हमारा देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments