होली मिलन समारोह में पहुचें मंत्री नितिन का हुआ जोरदार स्वागत
हरदोई : प्रदेश सरकार के आबकारी मद्य एवं निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सोमवार को अपने बेहद करीबी जिला पंचायत सदस्य के आवास पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
.
बताते चलें कि होली पर्व के अवसर पर सोमवार को प्रदेश सरकार के आबकारी मद्य एवं निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने होली पर्व के अवसर पर सोमवार को शहर के रेलवेगंज स्थित अहिरोरी चतुर्थ सीट से जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा के आवास नई बस्ती पर पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया,आबाकारी मंत्री श्री अग्रवाल ने जिपं सदस्य श्री मिश्र और उनके परिवार को होली पर्व की शुभकामनाएँ दी। वहां जिपंस सदस्य श्री सचिन और उनके अनुज पुनीत मिश्र ने आबकारी मंत्री श्री अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया, और महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पढा गया।
रिपोर्ट : मयंक टंडन
.jpeg)
No comments