लड़की ने सात साल के मासूम को सिगरेट से दागा, टीचर ने टॉर्चर से बचाया
नई दिल्ली : दक्षिण जिले के नेबसराय थाना इलाके में सात वर्ष के मासूम को सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। आरोप बुआ की लड़की पर है। बच्चे की मेडिकल जांच में जलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग कराने के बाद पिता और बुआ व उसकी लड़की (22) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में शुक्रवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

No comments