माफिया अतीक के करीबी सफदर अली के मकान पर चला बुलडोजर
प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के करीबी सफदर अली के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही शुरू हो गई है।आधी मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया है। तीन बुलडोजर जेसीबी और एक पोकलेन मशीन लगाकर विशाल आलीशान मकान को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
परिवार के लोग घर के बाहर आने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि सफदर अली की एक आर्म्स की दुकान शहर के जॉनसेनगंज इलाके में है। आरोप है कि उसने ही उमेश पाल की हत्या के लिए शूटरो को असलहा और कारतूस उपलब्ध कराए थे। हालांकि इसकी अभी जांच चल रही है।

No comments