प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमी और पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं परिजन जहर देने का भी आरोप लगा रहे हैं। फर्रुखाबाद जनपद के एक गांव निवासी पंकज का सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर के रहने वाले प्रतिपाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इनका प्रेम -प्रसंग हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करते समय शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों ने साथ जीने मारने की कसमें भी खाई। इसकी भनक जब पति प्रतिपाल को लगी, तो वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आदमपुर चला आया।

No comments