जिस अम्मी ने पाल पोसकर किया बड़ा, नशे में उसी का रेत दिया गला
संभल स्थित नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर कलां निवासी भूरी (70) पत्नी युनूस की उनके बेटे भूरे ने गला रेत कर हत्या कर दी। अपने बड़े भाइयों को किसी और द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाइयों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस को आरोपी शुरुआती जांच में गुमराह करता रहा। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
No comments