Breaking News

प्रयागराज में लगेगी भगवान राम और निषादराज की 50 फीट ऊंची मूर्ति

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रयागराज (Prayagraj) में भगवान राम और निषादराज की 50 फीट ऊंची मूर्ति लगेगी. यह मूर्ति भगवान राम और निषादराज की आपस में गले मिलते हुए लगाई जाएगी. भगवान राम और निषादराज (Lord Ram and Nishadraj) की गले मिलते हुए यह मूर्ति सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में लगाई जाएगी. यहां 26 मार्च को निषादराज की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. 

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं. 

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद (Cabinet Minister Dr. Sanjay Nishad) ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इसमें शामिल होने का न्यौता दिया है. संजय निषाद का दावा है कि दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है. इस मौके पर होने वाली सभा में पांच लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है.

No comments