चित्रकूट : डिप्टी जेलर चंद्रकला हुईं गिरफ्तार
चित्रकूट : जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लघंन कर पत्नी निखत बानो व चालक नियाज मिलने के मामले में जेल अधिकारियों पर अब गाज गिरना शुरू हो गई है। चित्रकूट एसपी ने जेल में जांच के दौरान डिप्टी जेलर चंद्रकला की भूमिका संदिग्ध मिलने पर गिरफ्तार कर लखनऊ की जेल भेज दिया है।
इस जेलर की डयूटी बंदियों से मिलने आने वालों को मिलाने की होती थी। इनके कब्जे से कई महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद हुई है। इसकी जांच की जा रही है। पहले से नामजद 8 अधिकारी कर्मचारियों के अलावा यह नया नाम एफआईआर में जुड़ा है और यह जेल से जुड़े अधिकारियों की पहली गिरफ्तारी है।
मंगलवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेल प्रकरण की विवेचना में रविवार 26 फरवरी को कुल 208 पुलिसकर्मियों की 18 टीमें बनाकर यूपी के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की गई थी। इसी क्रम में वह खुद जिला जेल चित्रकूट पहुंची थी।

No comments