Breaking News

स्वतंत्रता सेनानी स्व0 श्री मन्नालाल पांडेय जी की जयंती एवं गोष्ठी को बड़े धूम धाम से मनाई गई

रिपोर्ट : कृष्ण पाल अवस्थी 

हरदोई  : विजय पांडे जी ने कहा कि वैद्य जी की आजादी की लड़ाई के समय सेनानियों एवं क्रांतिकारियों की चिकित्सा का भी दायित्व बाबू बखूबी निभाते थे,उनका कहना था कि सभी का लक्ष्य विकास कराना होना चाहिए ऐसे सेनानी को मेरा शत शत नमन है।

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह जी ने कि हरदोई जिले का महान इतिहास रहा है। आजादी की लड़ाई में मन्नलाल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि गांधीजी जब जेल में थे तो उन्होंने उनको गीत सुनाया था -- मोहन के मुकुट से निकला स्वतंत्र भारत, प्रत्येक घर में प्रत्येक बच्चा निकालता स्वतंत्र भारत।

खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तुषार दीक्षित ने कहा कि बाबू जी ने हमेशा युवाओ को आगे करने का काम किया,उन्होने देश की आजादी मे अहम भूमिका निभाई और हरदोई जिले का नाम रोशन किया उन्हीने कभी गलत का साथ नही दिया वो हमेशा सबको साथ लेकर चले।

 आज के कार्यक्रम मे पीसीसी सदस्य अनुपम दीक्षित,खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तुषार दीक्षित,सोशल आउटरीच विभाग जिला अध्यक्ष प्रियांशू शुक्ला,संजय पांडे,गंगा प्रसाद पांडेय,बधू पांडेय,राजेश्वर पांडे,शिव प्रकाश द्विवेदी,अवनीकांत वाजपेई,श्याम प्रकाश शुक्ला,देवेन्द्र विक्रम सिंह,पारुल दीक्षित,अमित बाजपेयी,शशिभूषण शुक्ला शोले,जमुना पांडे,एसपी सिंह,सनी पाठक,रिंकू मिश्रा,आशुतोष गुप्ता,सचिन सिंह,सत्यबोध जी,राम प्रकाश त्रिवेदी,जितेंद्र वर्मा,अखिलेश सिंह आदि नेताओ ने गोष्ठी को सम्बोधित किया एवं पत्रकार और कार्यकर्तागण आदि लोग मौजूद रहे।

No comments