आज कैप कार्यालय हरदोई मे 74वें गणतंत्र दिवस के पर्व को बड़े धूम धाम से मनाया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हम 74वें गणतंत्र दिवस के रुप मे कैप कार्यालय निकट आशा सरोज आश्रम पर राष्ट्रगान एवं झंडारोहण कर बड़े धूम धाम से मनाया ।आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया।भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया ।इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रपर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अनुपम दीक्षित ने कहा कि आज देशभर में 26 जनवरी 2023 को भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 1950 में इसी दिन भारत के संविधान को एक लीगल डॉक्यूमेंट के रूप में स्वीकार किया गया था। यह दिन भारतीयो के लिए गौरव व शान का प्रतीक भी है साथ ही इस दिन तीनो सेनाए जल,थल एवं वायु सेना की टुकड़ी भी अपनी ताकत दिखती है।खेल कूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तुषार दीक्षित ने कहा कि आज ही के दिन लागू हुए हमारे संविधान ने हमे बराबरी,न्याय,समता एवं नागरिक अधिकारो की गारंटी दी थी जिसमे न्याय ,समानता,स्वतंत्रता ,लोकतंत्र व आपसी भाईचारा जैसे मूल्य हमारे संविधान की बुनियादी सिद्धांत है।इन मूलो की रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है
आज के कार्यक्रम मे पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह लोध,राजीव सिंह सुमई ,राम किशोर मिश्रा ,खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तुषार दीक्षित,प्रदेश सचिव सोशल आउटरीच विभाग अजीत विशाल नंदवंशी, प्रियांशू शुक्ला,श्याम प्रकाश शुक्ला,अनिल सेन,सत्यबोध जी,अमीर जहाँ,राम प्रकाश त्रिवेदी,जितेंद्र वर्मा ,कनिष्क चौहान,राम बाबू ,सत्यम,शिवम आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट कृष्ण पाल अवस्थी
.png)
No comments