भाजपा ने प्रत्याशी का पैनल तैयार किया
विधान परिषद की शिक्षक स्नातक खंड की पांच सीटों के चुनाव में स्नातक खंड की तीन सीटों पर वर्तमान सदस्यों को ही भाजपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी ने पांच सीटों पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। रविवार तक प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक से वर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और अजय सिंह एडवोकेट प्रमुख दावेदार हैं। कानपुर खंड स्नातक से अरुण पाठक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक से डॉ. अजय सिंह व्यस्त ही प्रमुख दावेदार हैं। इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक से बाबूलाल तिवारी, अशोक राठौर और कानपुर खंड शिक्षक से अरुण सिंह, रेणु रंजन भदौरिया, दिवाकर तिवारी का नाम दौड़ में हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्नातक क्षेत्र में गोरखपुर-फैजाबाद से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड से अरुण पाठक और बरेली-मुरादाबाद खंड से डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने सर्वाधिक मतदाता बनाए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से भी मतदाता बनाए गए हैं लेकिन तीनों वर्तमान एमएलसी की तुलना में पार्टी के मतदाता कम होने के कारण तीनों को प्रत्याशी बनाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

No comments