ट्रांसजेंडर के अधिकारों के विषयक पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर
हरदोई : आज दिनांक 27/01/2023 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय हरदोई के तत्वाधान में तहसील विधिक सेवा समिति तहसील सदर सचिव /तहसीलदार डा. प्रतीत त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामापुर रोहलिया विकास खण्ड बावन में विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से ट्रांसजेंडर के अधिकारों विषयक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,
शिविर की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार ने की, उन्होने सरकार द्वारा चलायी जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर का संचालन लीगल एड क्लीनिक श्यामू सिंह द्वारा किया गया।उन्होने ग्राम वासियों को जानकारी देते हुये बताया कि ट्रांसजेंडर वो इंसान होते है जिनका लिंग जन्म के समय तय किए गए लिंग से मेल नहीं खाता, इनमे ट्रासमेन,ट्रांसविमन ,इंटर सेक्स और किन्नर भी आते हैं।ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण )अधिनियम , नालसा निर्णय 2014 व अधिकारों का संरक्षण नियम 2020 के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत से प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में एवं शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया।इस अवसर पर पंचायत सहायक सूर्यकांत शुक्ला सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments