रामचरितमानस का विरोध करने वालों पर धीरेंद्र कृष्ण ने बोला हमला, खुलकर बताया कब करेंगे शादी
रामचरितमानस को लेकर चल रहे विवाद पर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस पूरे विवाद की निंदा करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरोप लगाया कि 'इसके पीछे लंबी साजिश है जो, जो तथाकथित लोगों के द्वारा की गई है.' साथ ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने की मांग की है.यह घोर निंदनीय कृत्य है.
उन्होंने आगे कहा, "रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित होना चाहिए, क्योंकि रामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित होगा तो रामराज्य आएगा. रामराज्य आएगा तो प्रजा प्रसन्न होगी. प्रजा प्रसन्न होगी तो भारत विश्व गुरु बनेगा. इसलिए प्रत्येक सनातनी, प्रत्येक साधु-महात्मा चाहते हैं कि बहुत जल्द रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए और सरकार को यह करना चाहिए. भारतीय नागरिक होने के नाते हमारी यह मांग है
इसके अलावा, शास्त्री बोले कि सनातन धर्म के विरोध के पीछे कई लोग हैं. इसमें वामपंथी हैं, सनातन विरोधी भी हैं. वह लोग हैं जिन्हें भगवान से दिक्कत है, जिन्हें राम से दिक्कत है. जो भगवान राम का सबूत मांग रहे थे, अयोध्या का सबूत मांग रहे थे, जो बागेश्वर बालाजी के दरबार का सबूत मांग रहे थे, वह सब इसमें शामिल हैं."

No comments