Breaking News

विरोध पर अटकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

 जोशीमठ शहर में असुरक्षित भवनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 678 भवन चिह्नित किए जा चुके हैं। सीबीआरआई की टीम ने सोमवार को मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सर्वे किया था। आज इन दोनों होटलों से भवनों को ढहाने की शुरुआत होगी। इन होटलों को अत्यधिक क्षति पहुंची है।

सभी निवासियों को पूर्ण सुरक्षित स्थानाें पर भेजें

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने मंगलवार को जोशीमठ में इमारतों और अन्य ढांचों में दरारें आने की स्थिति की समीक्षा की और इस बात पर जोर दिया कि सभी निवासियों को पूर्ण और सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

प्रभावितों के विरोध पर अटकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 

भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र के दो होटलों माउंट व्यू और मलारी इन के ध्वस्तीकरण का कार्य अब बुधवार से शुरू किया जाएगा। भवनों का ध्वस्तीकरण ऊपर से नीचे की ओर किया जाएगा। वहीं होटल स्वामियों ने बिना नोटिस और आर्थिक मूल्यांकन किए होटलों को तोड़ने का विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार पहले उनके सेटलमेंट की व्यवस्था करे। 

 सीबीआरआई के डा. डीपी कानूनगो ने बताया कि होटलों का ध्वस्तीकरण ऊपर से नीचे की ओर होगा। सबसे पहले होटलों की छतों पर रखी पानी की टंकियों को हटाया जाएगा। छत पर बने टिन शेड को हटाने के बाद खिड़की और दरवाजे हटाए जाएंगे। फिर दीवारों को काटकर हटाया जाएगा।

होटल के पहाड़ी वाले हिस्से से ध्वस्तीकरण शुरू होगा। प्रशासन की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। बिल्डिंग के मलबे से कोई और नुकसान न हो इसके लिए बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि होटलों का अच्छे से निरीक्षण किया गया है। कमरों में जाकर देखा गया। इसका ट्रीटमेंट अब संभव नहीं है। इसका ध्वस्तीकरण ही अंतिम उपाय है। 

No comments