Breaking News

छत्तीसगढ़ को BJP ने विकसित राज्य बनाया': कोरबा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- 2024 तक नक्सल मुक्त होगा देश

 छत्तीसगढ़ के कोरबा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, इस बात का प्रयास है कि 2024 के पहले देश नक्सलवाद से मुक्त हो। कांग्रेस के शासन में 2009 में 2258 घटनाएं होती थीं, 2021 में यह घटकर 509 रह गई हैं। भाजपा सरकार ने बंदूक का जवाब बंदूक से दिया है। हम विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि, भगवान श्रीराम की ननिहाल आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर रहे गृहमंत्री शाह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा ने शासन करने का मौका दिया है। भाजपा की केंद्र में सरकार बनी अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने छत्तीसगढ़ का गठन किया। मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य था। रमन सिंह मुख्यमंत्री बने और 15 साल में बीमारू राज्य को इससे उबारा। अब भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाया


गृहमंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल जी हमारे काम की राज्य में लंबी सूची है। कोरबा वाले आपसे पूछेंगे कि पांच साल में क्या किया। फिर गृहमंत्री ने कहा कि, ऐसा नहीं कि भूपेश बघेल सरकार ने कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार बढ़ाने, दुष्कर्म बढ़ाने, आदिवासियों के जंगल कम करने काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। भूपेश सरकार और उनकी पार्टी ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया, इसका जवाब छत्तीसगढ़ के आदिवासी भाई-बहन मांग रहे हैं।

No comments