Breaking News

यूपी से हर सप्ताह 10 टन हरी सब्जियां भेजी जाएंगी दुबई

 इस सत्र में सब्जियों की पहली खेप लखनऊ से दुबई के लिए मंगलवार को भेजी गई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि अब  दुबई के लिए लगातार उत्तर प्रदेश से हरी सब्जियां भेजी जाएंगी। साथ ही गाजर, मटर, मिर्च आदि का यूरोप के लिए भी किया जायेगा। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि लखनऊ से हर सप्ताह चार कंसाइन्मेंट भेजे जाएं।


विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में कृषि मंत्री ने इस बाबत विस्तार से जानकारी दी। इस दिन 3 टन भिंडी, एक टन गाजर और 800 किलो मटर की खेती एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजी गई। अब प्रति सप्ताह 10 टन हरी सब्जियां दुबई निर्यात करने की व्यवस्था की जा रही। है । सीतापुर के निर्यातक इसे भेज रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खेती करने की तरफ किसान बढ़ रहे हैं। इससे ज्यादा निर्यात हो सकेगा। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ, सीतापुर, अमरोहा तथा वाराणसी में पैक हाउस तैयार किए जा रहे हैं। वर्ष 2021-23 में 161 करोड़ रुपए कीमत की 159344 मीट्रिक टन सब्जी का निर्यात किया गया था। इस वर्ष अभी तक इस खेप के अलावा 99 528 मीट्रिक टन का निर्यात किया जा चुका है। इसका मूल्य लगभग 112 करोड़ रुपए है। इस मौकेपर कृषि विपणन एवं निर्यात मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

No comments