Breaking News

10 महीने में 111 बच्चों की मौत, परिजनों ने सुनाई दर्दभरी कहानी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बीते 10 महीने के अंदर 111 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है. वहीं इस मामला की जांच के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है. इस बीच की यूपीतक की टीम ने अपने अपने नवजात बच्चों को गंवाने वाले परिजनों से बात की. समीरुन्निशा के बच्चे ने 12 जनवरी को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था. समीरुन्निशा अभी तक बच्चे की मौत से उबर नहीं पाई है. उनके ससुर फरियाद ने हमें पूरी जानकारी दी.फरियाद ने बताया कि पूरे एक दिन बीत जाने पर भी जब सुधार नहीं हुआ तो उसे लेकर मैं गोरखपुर चला गया.


वहा मेडिकल कॉलेज में बेड न मिलने के कारण मुझे मजबूरन प्राइवेट अस्पताल में नवजात को भर्ती करना पड़ा. जिसके बाद मुझे लगा कि यहां पैसा ज्यादा लग जायेगा तो मैं दुबारा थक हार कर बच्चे को लेकर महराजगंज जिला अस्पताल आ गया. जहां भर्ती करने के बाद बच्चे की रात तक तबियत बिगड़ने लगी और भोर में करीब दो बजे उसकी मौत हो गई.जिले में 10 महीने के भीतर रहस्यमयी कारणों से 111 शिशुओं की हुई मौत मामले में जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस और डीएम द्वारा नामित समीक्षा कमेटी के सदस्य डॉ. एपी भार्गव का बयान सामने आया है.

No comments