Breaking News

माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित आठ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

माफिया मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा लगातार मजबूत होता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ के डालीबाग स्थित उसकी आठ करोड़ की अवैध संपत्ति को गाजीपुर पुलिस ने कुर्क कर लिया। ये संपत्तियां माफिया की मां व बहन के नाम पर दर्ज थीं। 

इसके पहले बसपा सांसद व मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी के अपार्टमेंट में ईडी ने छापेमारी कर कई सबूत जुटाए थे।

पुलिस के मुताबिक, जिस ग्रैंडियर अपार्टमेंट में ईडी ने छापेमारी की है। वहां मुख्तार की पार्टी कौमी एकता दल का कार्यालय चल रहा था। इन लोगों ने कई प्लाट पर कब्जा किया था। 

No comments