किडनी कांड में बड़ा खुलासा: आधार से लेकर विवाह पंजीकरण सब फर्जी
क्यूआरजी हॉस्टिपल में फर्जी कागजात के आधार पर हुए किडनी ट्रांसप्लांट की परतें अब खुलने लगी हैं। इस केस में आधार से लेकर विवाह पंजाकरण सब आसानी से फर्जी बनवा लिए गए और उसी के आधार पर यह ट्रांसप्लांट किया गया।
ऐसे में सरकारी विभागों की लापरवाही भी उजागर हो रही है। हालांकि पुलिस के लिए पूरे रैकेट को समझना और आरोपियों को पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। केस दर्ज होने के बाद से किडनी लेने वाला आरोपी पत्नी सहित फरार है। पुलिस ने आरोपी के दिल्ली के पते पर जांच की लेकिन वह मकान खाली कर चुका है। आरोपी का नंबर भी बंद आ रहा है।

No comments