Breaking News

कानपुर: मोबाइल व्यापारी के यहां डाला डाका, चाबी नहीं दी तो काटी कारोबारी की पत्नी की उंगली

 उत्तर प्रदेश के कानपुर से डकैती का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. यहां बदमाशों ने घर में घुसकर पहले मां और बच्चों को टेप से बांध दिया और फिर धमकाते हुए मां की उंगलियों को काट दिया. बहते खून के साथ ही बदमाशों ने अलमारियां खुलवाई और डाका डाल कर मौके से फरार हो गए. इस दौरान सभी बदमाश एक-दूसरे का नाम नहीं ले रहे थे बल्कि एक दूसरें को नंबरों से संबोधित कर रहे थे.

ये है मामला

डकैती का ये हैरान कर देने वाला मामला कानपुर के केशव पुरम से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले मोबाइल व्यापारी कमलेश शर्मा के घर पर शनिवार रात 5 बदमाश फिल्मी स्टाइल में मुंह पर मास्क बांधकर घुस गए. इस दौरान घर में पत्नी और 2 बच्चे थे.

नंबरों से किया संबोधित

इस दौरान पांचों बदमाशों ने एक दूसरे का नाम नहीं लिया बल्कि नंबरों से एक-दूसरे को बुलाया. सबसे पहले बदमाशों ने बच्चे के हाथ पैर बांध दिए. इसके बाद पत्नी को कब्जे में लेकर उसकी हाथ की उंगली काट दी. खून देखकर बच्चे दहशत में आ गए.


No comments