Breaking News

सिगरेट की चिंगारी से कमरे में लगी आग, धुएं से दम घुटने से युवक की मौत

मुरादाबाद :  सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में सिगरेट की चिंगारी से कमरे में आग लग गई। परिजन और आस पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में सो रहे 30 वर्षीय मुकीम को बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि धुएं में दम तोड़ने से युवक की मौत हुई है।


अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर पजाया निवासी मोहम्मद मुकीम (30) पुत्र खलील मजदूर था। परिवार में पत्नी अजीम और बेटा कमरूल (6) व बेटी राजिया (4) है। भाई तंजीम के मुताबिक गनीनगर में नानी के यहां कार्यक्रम था। मां रुखसाना, पिता खलील और मुकीम का परिवार कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गया था। मुकीम घर में अकेला था। बृहस्पतिवार की रात मुकीम अपने कमरे में सो रहा था। 

शुक्रवार की सुबह मुकीम नहीं उठा तो ससुराल से साले की पत्नी समशीना उसको जगाने पहुंची। महिला ने दरवाजे झिरियों से झांककर देखा तो कमरे में धुआं उठ रहा है। इससे महिला घबरा गई। उसने इस बारे की जानकारी तंजीम को दी। उसने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में देखा तो धुआं फैल रहा था और आग सुलग रही है। उन लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया।  

No comments