शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
लखनऊ : गौतमपल्ली इलाके की युवती ने अलीगंज निवासी विवेक गुप्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुधीर अवस्थी के मुताबिक, युवती ने बताया कि मुताबिक, 30 जुलाई 2021 को फेसबुक के जरिये विवेक से दोस्ती हुई थी।एक दिन विवेक ने शादी की बात कहते हुए चिनहट स्थित होटल में बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने पर विरोध किया तो शादी का वादा कर युवती को चुप करा दिया।

No comments