राजधानी में इन स्थानों पर हर समय खुले मिलेंगे रेस्तरां और भोजनालय
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के आसपास स्थित होटलों में रेस्तरां और भोजनालय 24 घंटे खोले जा सकेंगे। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) परिसरों में स्थित चार/पांच सितारा (4/5 स्टार) होटलों में रेस्तरां और भोजनालय 24 घंटे खोलने की सुविधा शुरू कर दी गई है। हालांकि इसके लिए प्रशासन को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।विज्ञप्ति के अनुसार, इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। इसका आवेदन करने के 49 दिन के अंदर लाइसेंस मिल जाएगा। आवेदकों के लिए एक और सुविधा दी गई है कि लाइसेंस लेने के लिए अब 28 डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता नहीं होगी।

No comments