Breaking News

सीएम योगी ने आंवला पेड़ के नीचे किया सहभोज

 गोरखपुर में हरि प्रबोधनी एकादशी व्रत के पारण के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में साधना भवन के सामने स्थित आंवला पेड़ के नीचे सहभोज का आयोजन किया गया। सहभोज में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उनके साथ सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।


 

परंपरागत रूप से प्रत्येक वर्ष गोरखनाथ मंदिर में हरि प्रबोधनी एकादशी व्रत के बाद पारण हेतु द्वादशी के दिन दोपहर में आंवला पेड़ के नीचे गोरक्षपीठाधीश्वर की उपस्थिति सहभोज का आयोजन होता रहा है।


बता दें कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को 'हरि प्रबोधिनी एकादशी' कहा जाता है। इस दिन व्रत करने वाले मनुष्य को हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञों को करने के बराबर फल मिलता है। इस चराचर जगत में जो भी वस्तुएं अत्यंत दुर्लभ मानी गयी है उसे भी मांगने पर 'हरिप्रबोधिनी' एकादशी प्रदान करती है।

No comments