योगी का कांग्रेस पर तंज, बोले, 55 साल में कुछ नहीं कर पाए तो अब उम्मीद न कीजिए
बिलासपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा (ज्वाली, ज्वालामुखी व घुमारवीं) में धुआंधार चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहाकि जो 55 साल में कुछ नहीं कर पाए, उनसे अब उम्मीद न कीजिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी में आस्था के सभी स्थल नई आभा के साथ वैश्विक मानचित्र पर छा रहे हैं। सावन मास में काशी और देव दीपावली व इस महीने अयोध्या में 1-1 करोड़ श्रद्धालु आए। एक तरफ आस्था का सम्मान, इंफ्रास्ट्रक्च र का विकास तो दूसरी तरफ माफिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हम लोग धड़धड़ा कर अभियान चलाते हैं, इसलिए ऐसा न हो कि कोई कमजोर सरकार आ जाए और वहां के माफिया चोरी-छिपे दुम दबाकर यहां छिप जाएं। यहां के शांत क्षेत्र देवभूमि को कलंकित करने का कार्य करें। कांग्रेस का हाथ, माफिया के साथ रहा है, इसलिए आप सभी से यह अपील करने आया हूं कि हमें विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बिना रुके-झुके, बिना किसी परवाह के काम करने वाली सरकार चाहिए, वह भाजपा देगी।
No comments