Breaking News

फिरोजाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा की हत्या का प्रयास

 फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने दरोगा का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। मौके पर पहुंची फोर्स को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, शिकोहाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान सीओ की गाड़ी को कार सवारों ने टक्कर मार दी। पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। बाद में युवकों को छोड़ना पड़ा। 


पहली घटना नारखी क्षेत्र की है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार सोमवार देर रात गढ़ी छत्रपति तिराहा के समीप पुलिसकर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी गढ़ी छत्रपति निवासी विकास, अजय यादव, ललित यादव, टिल्लू, गोलू, टीटू अपने 10 से 12 साथियों के साथ वहां पहुंचा और चेकिंग का विरोध करने लगा। पुलिस ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने दरोगा संतोष कुमार के साथ धक्का-मुक्की कर दी। आरोप है कि युवकों ने उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश 

सूचना पर नारखी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स को देख आरोपी मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। 

No comments