मुलायम सिंह क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी है। विशेषज्ञों की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है। मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है।
शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। आज सुबह से उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा था। दोपहर में बताया गया कि उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। वहीं इटावा में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी के टीले के धंसने से उसके नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई।
यूपी की सड़कों पर अगले 10 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोई माल वाहन पर सवारी बैठाते दिखा तो उसपर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। यदि कोई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करे तो इन नंबरों पर सूचना दें..। ये नंबर हैं-0522-2390468 और 9454402555 हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

No comments