क्या बैकफुट पर आएंगे केजरीवाल?
दिपावली के बाद गुजरात में चुनावी तिथियों का एलान हो सकता है। संभावना है कि गुजरात में भी आठ दिसंबर से पहले चुनाव करा लिए जाएंगे। इसके पहले सूबे में सियासी पारा हाई है। अब तक के चुनावों में केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई हुआ करती थी, इस बार आम आदमी पार्टी भी टक्कर देने की कोशिश कर रही है।
पिछले दो महीने में आम आदमी पार्टी ने गुजरात में पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार यहां सभाएं कर रहे हैं। इस बीच, आप के गुजरात अध्यक्ष के एक बाद एक तीन वीडियो सामने आए। इनमें उनके द्वारा कही गई बातों को सियासी पंडित आत्मघाती करार दे रहे हैं। इसके चलते अरविंद केजरीवाल को भी बैकफुट पर आना पड़ा। कहा जा रहा है कि भाजपा को इसका फायदा हो सकता है।

No comments