बरेली : कासगंज में धरना देते किसानों पर लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश के कासगंज में धरना दे रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी थी, जिसके विरोध में आज जनपद बरेली में किसान एकता संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया
किसान एकता संघ ने न्यायिक जांच करने के संबंध में आज कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन देने वाले किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर ने कहा की जिला कासगंज की कोतवाली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध स्थानीय किसानों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था
देर रात्रि धरना देते किसानों पर षड्यंत्र के तहत पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें धरना देते किसानों को गंभीर चोटें आई, स्थानीय पुलिस प्रशासन की यह निरंकुश कार्यवाही थी, जो पूरी तरीके से किसानों के साथ अन्याय एवं लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है जिसे देश का किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकता
ज्ञापन देने वाले किसानों ने कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

No comments