जापान ने पूर्व PM की विदाई में खर्चे 97 करोड़ ?
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज स्टेट फ्यूनरल (राजकीय अंतिम संस्कार) टोक्यो में हुआ। इसमें दुनियाभर के 217 देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टोक्यो पहुंचकर आबे को अंतिम विदाई दी। ये दुनिया के सबसे महंगे अंतिम संस्कारों में से एक है। इसमें करीब 1.8 बिलियन येन यानी 97 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसे सरकार के फंड से खर्च किया गया है।
ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर अंतिम संस्कार में ऐसा क्या हुआ जिसमें इतने रुपये खर्च हो गए? दुनिया में किन-किन हस्तियों के अंतिम संस्कार में ज्यादा खर्च हुए? आबे के अंतिम संस्कार में कितने लोग पहुंचे और कैसे उनका अंतिम संस्कार हुआ? आइए जानते हैं.
पहले जानिए कैसे हुआ आबे का अंतिम संस्कार?
इसी साल आठ जुलाई को शिंजो आबे की हत्या हुई थी। इसके बाद परिवार ने बौद्ध परंपरा के अनुसार 15 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। आज जो स्टेट फ्यूनरल यानी राजकीय अंतिम संस्कार हुआ है वो सांकेतिक है। इसमें आबे की अस्थियों को श्रद्धांजलि के लिए रखा गया। आबे की अंतिम विदाई के लिए दुनियाभर के 217 देशों से 750 से ज्यादा प्रतिनिधि पहुंचे। कुल 4500 से ज्यादा लोग पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।
पहले एक बड़े से हॉल में आबे की अस्थियों को रखा गया। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिर जापान के प्रधानमंत्री और अन्य देशों से आए विदेशी प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिवार और पार्टी के कुछ सदस्यों ने आबे की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों को भी साझा किया।

No comments