गहलोत और पायलट के बीच मध्यस्थता करेंगे कमलनाथ
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के रेस में शामिल होने के बाद राजस्थान का सियासी पारा गरम है। कांग्रेस की आंतरिक कलह एक बार फिर जगजाहिर हो रही है। गहलोत गुट के विरोध के बाद से पायलट के हाथ से एक बार सत्ता छीनती नजर आ रही है। प्रदेश में मचे इस घमासान के बीच अब सवाल है कि राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा।
दिल्ली पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं। अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को देंगे और उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराएंगे। इसके बाद वह फैसला करेंगीं।
जयुपर से रवाना हुए पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन दिल्ली पहुंच गए हैं। आज यानी सोमवार को वह पार्टी आलाकमान को पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट सौंपेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले जयपुर के होटल मैरियट में गहलोत ने खड़गे से मुलाकात की थी। वहीं सुबह दोनों नेताओं ने गहलोत गुट के विधायक प्रताप खाचरियावास और शांति धारीवाल के साथ भी बैठक की थी।
राजस्थान सरकार में मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि 102 विधायकों की सहमति से मुख्यमंत्री का चुनाव हो। विधायकों पर मुख्यमंत्री थोपा नहीं जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।

No comments