एनसीआर में भारी जलभराव, यलो अलर्ट जारी,
दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरू के तीन सप्ताह में मानसूनी बारिश में 49 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सिर्फ दो दिन में बदरा कुछ यूं बरसे कि पूरे महीने की कमी पूरी हो गई। वहीं, बारिश की कमी के कारण सूखे का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई है।
दिल्ली में शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद व गुरुग्राम में आज भी आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। अब 26 सितंबर को स्कूल खुलेंगे। कारण गुरुग्राम में भारी जलभराव हो रखा है। शहर के राजीव चौक पर स्थित अंडरपास में पानी ऊपर तक भरा है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments