दिल्ली-चंडीगढ़ में एक-एक नेता की हत्या की थी साजिश
खालिस्तान भारत में छह हिंदू नेताओं की हत्या करवाना चाहता है। इनमें एक हत्या दिल्ली व दूसरी चंडीगढ़ में हाल ही में करवानी थी। दिल्ली व चंडीगढ़ में वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी करवा ली गई थी। पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या होने की वजह से हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।
ये खुलासा आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के बरेली से गिरफ्तार सहयोगी कवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौद ने पूछताछ में किया है। स्पेशल सेल के एक बड़े अधिकारी ने ये खुलासा किया है कि गिरफ्तार एसके खरौद के मोबाइल से ऐसे सुबूत मिले हैं, जिनसे पाकिस्तानी लिंक सामने आ रहा है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंदू नेताओं की हत्या की वारदात के लिए हथियार वर्ष 2021 में पाकिस्तान से आए थे।

No comments