रोडवेज से टकराई वैगनआर, यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यहां मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से मंसूरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वैगरआर कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि रोड़वेज में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतकों में यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल
बताया गया कि आधार कार्ड के आधार पर एक मृतक की शिनाख्त यूपी पुलिस के सिपाही कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है। सिपाही उत्तराखंड के उत्तरकाशी गांव थाल का रहने वाला था। गाड़ी पर पुलिस का निशान बना हुआ है। अभी तक अन्य लोगों की शिनाख्त नहीं हुई है।
बुजुर्ग को बचाने के दौरान हुआ हादसा
एनएच-58 पर देवराना रिसोर्ट के समीप यह हादसा हुआ है। हाईवे पर पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के दौरान कार सोहराब गेट डिपो की रोडवेज से बस से टकरा गई।
No comments