Breaking News

एआरटीओ की कार्रवाई से डग्गामार बसों के संचालकों में मचा हड़कंप

हरदोई  : आपको बताते चलें कि काफी समय से दिल्ली हरियाणा पंजाब के लिए हरदोई से संचालित हो रही अवैध डग्गामार डबल डेकर बसों के विषय में हमारे द्वारा प्रमुखता से खबर चलाई गई थी जिसके परिणाम स्वरूप एआरटीओ प्रवर्तन दयाशंकर जी के द्वारा अवैध बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कई बसों का चालान किया गया एवं संबंधित थानों में बंद किया गया इस कार्रवाई से अवैध बसों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन अभी भी  चोरी छुपे कुछ बसों का संचालन जारी है, 

इन डग्गामार बसों के द्वारा प्रतिदिन हजारों की संख्या में सवारियों को यहां से वहां पहुंचाया जाता है जिथे परिवहन विभाग द्वारा चलाई जा रही सरकारी बसों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है 

दयाशंकर जी द्वारा की गई यह कार्रवाई सराहनीय है लेकिन भविष्य में भी इसी तरीके से अवैध बसों के संचालन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की आवश्यकता है 

बाहुबली न्यूज़ से क्राइम रिपोर्टर प्रवीण सिंह राजन की रिपोर्ट

No comments