Breaking News

दिल्ली सीएम का दावा, कहा- अब राघव चड्ढा को भी ये लोग करेंगे गिरफ्तार

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बीच केजरीवाल ने आशंका जताई है कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी यह आशंका ऐसे वक्त आई है, जब आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना शुरू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।'

No comments