ओम प्रकाश राजभर को झटका, दो दर्जन से अधिक नेताओं ने दिया इस्तीफा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को तगड़ा झटका लगा है। राजभर के करीबी महेंद्र राजभर ने दो दर्जन से अधिक साथी नेताओं के साथ सुभासपा से इस्तीफा दे दिया है।
महेंद्र राजभर ने ओमप्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजभर मुख्तार अंसारी को बड़ा भाई मानते हैं और उनकी सलाह पर चलते हैं। महेंद्र ने कहा कि ओपी पार्टी के लोगों से राय नहीं लेते। पार्टी के सभी नेता उन्हें मनाने में जुटे हैं।सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने कहा की महेंद्र से हम लोग बातचीत करके उनकी नाराजगी दूर करेंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्तार के खिलाफ ओपी ने महेंद्र राजभर को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह हार गए। महेंद्र को ओपी का बेहद करीबी माना जाता है।

No comments