Breaking News

मेरठ में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की गला काटकर हत्या

मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में जी ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई है। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं।मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में डी-ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक 12 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है।सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे। पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है।पुलिस के अनुसार रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।


No comments