Breaking News

एसडीआरएफ को डोडीताल ट्रेक पर मिला लापता एनआरआई, तीन दिन तक रहा भूखा

बीच रास्ते में वह एक देवडोली यात्रा में शामिल हो गया। यात्रा के दौरान वह अन्य साथियों से अलग हो गया। जब साथियों को वह समूह में नहीं दिखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

डोडीताल क्षेत्र में लापता एनआरआई को एसडीआरएफ की टीम ने तलाश कर लिया है। ट्रेक पर अत्यधिक कोहरा होने के कारण एनआरआई अन्य साथियों से अलग हो गया था। बीते 17 अगस्त को एनआरआई राजेंद्र राव पत्नी के साथ डोडीताल ट्रेक के लिए निकला थाबीच रास्ते में वह एक देवडोली यात्रा में शामिल हो गया। यात्रा के दौरान वह अन्य साथियों से अलग हो गया। जब साथियों को वह समूह में नहीं दिखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की सूचना पर 20 अगस्त से एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम एनआरआई की तलाश में जुटी हुई थी।सोमवार को एसडीआरएफ प्रभारी जगदंबा प्रसाद ने बताया कि एनआरआई डोडीताल क्षेत्र में ही मिल गया है। तीन दिनों से भूखा प्यासा होने के कारण वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। 


No comments