Breaking News

हार पर मायावती का बड़ा बयान, कहा-मुसलमानों ने सपा पर जताया भरोसा, हमें 'अपनों' ने भी छोड़ा

राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नतीजों के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा कि बसपा को यदि मुस्लिम और दलित वोट मिल जाता तो भाजपा की हार तय थी। सपा ने बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया। 

उत्तर प्रदेश चुनाव में निराशजनक प्रदर्शन कर महज एक सीट पर सिमटनी वाली बहुजन समाज पार्टी ने की अध्यक्ष मायावती ने नतीजों के बाद शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हार के लिए समाजवादी पार्टी के दुष्प्रचार को कसूरवार ठहराया है। मायावती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बसपा को यदि मुस्लिम और दलित वोट मिल जाता तो भाजपा की हार तय थी। सपा ने बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है। उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है। मायावती ने कहा कि बाबासाहेब के अनुयायी कभी हिम्मत नहीं हार सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में मुसलमानों का वोट एकतरफा सपा की तरफ जाता दिखाई दिया। मेरे अपने समाज को छोड़कर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भाजपा को ही वोट दिया, ताकि यूपी में पा का गुंडाराज न हीं आए।मायावती ने भी यह कहा कि दलित वोटों का आधार बसपा से खिसक गया है उन्होंने खुलकर कहा कि मेरे अपने समाज के अलावा हिंदू समाज की अन्य जातियों का वोट सपा के गुंडों के डर से भाजपा को मिला है। 

No comments