ऑन कैमरा होटल ने कश्मीरी शख्स को रूम देने से किया मना
दिल्ली पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक होटल एक शख्स को जम्मू-कश्मीर की आईडी होने के कारण कमरे की बुकिंग देने से इनकार कर रहा है।
दिल्ली के एक होटल से बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। यहां के एक होटल ने एक शख्स की बुकिंग करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसका पहचान पत्र जम्मू-कश्मीर का था। इस पूरी घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।दिल्ली पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक होटल एक शख्स को जम्मू-कश्मीर की आईडी होने के कारण कमरे की बुकिंग देने से इनकार कर रहा है। होटल ने इसके पीछे कारण दिया है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें ऐसा आदेश मिला है।इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सफाई दी है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गया है। अगर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है तो उसे दंड मिलेगा।

No comments