मुलायम सिंह की बहू ने कहा- फिर से सजने जा रहा बाबा का ताज, पढ़िए किसने क्या कहा
अखिलेश ने कहा, 'मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद!'
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। UP के शुरुआती रूझानों में भाजपा 100 और सपा 80 के पार पहुंच गई है। चुनाव के रिजल्ट के बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स और तमाम नेता अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। मतगणना के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा, 'इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!'

No comments