नीट में फेल होने वाले विद्यार्थी जाते हैं विदेश, यह बात कहने पर घिरे केंद्रीय मंत्री जोशी, राकांपा व कांग्रेस का हमला
हालांकि केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान को लेकर यह भी कहा था कि अभी इस मुद्दे पर बहस करने का सही वक्त नहीं है, लेकिन उससे पहले ही यह बयान चर्चाओं में आ चुका था।
यूक्रेन और रूस के बीच जंग के बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान से देश में जुबानी जंग छिड़ गई है। यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को लेकर जोशी ने कथित तौर पर कहा था कि विदेश में पढ़ने वाले 90 फीसदी मेडिकल स्टूडेंट नीट पास नहीं कर पाते हैं। उनके इस बयान पर विवाद छिड़ गया। कांग्रेस व राकांपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जोशी पर निशाना साधा है।
हालांकि केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान को लेकर यह भी कहा था कि अभी इस मुद्दे पर बहस करने का सही वक्त नहीं है, लेकिन उससे पहले ही यह बयान चर्चाओं में आ चुका था।

No comments