Breaking News

प्रयागराज की हंडिया विधानसभा के एक बूथ पर होगा दोबारा मतदान

प्रयागराज जिले की हंडिया विधानसभा सीट के मानिकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ नंबर 311 पर तीन मार्च को दोबारा मतदान होगा। यहां 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद जरूरी दस्तावेज गायब हो गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित पोलिंग अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को ही प्रयागराज में मुकदमा कायम करा दिया गया था और आयोग को पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी गई थी। अब आयोग ने उक्त बूथ पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है। मैनपुरी के करहल के बाद यह दूसरी जगह है जहां दोबारा मतदान कराया जाएगा।


No comments