Breaking News

2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में 58.80 फीसदी हुआ था मतदान

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता ही सर्वोपरी रहता है। जनता के हाथों में ही शासन और सत्ता को स्वच्छता से चुनने की ताकत होती है। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में भी जिला प्रथम श्रेणी में पास होने से चूक गया था। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 58.80 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट किये थे।

 स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी का वोट करना अनिवार्य है। जिले में जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। मीडिया भी लगातार लोगों को जागरूक करने में लगी रही। लोकतंत्र की मजबूती को बनाए रखने के लिए मतदान के प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाया जाने के लिए कई सामूहिक कोशिशें की गई। ऐसे में सोमवार को इस कोशिश को अंजाम तक पहुंचाने का सभी के पास मौका है। सभी मिलकर मतदान प्रतिशत बढ़ाकर प्रथम श्रेणी में पास होकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

2017 विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत

मऊ सदर -

कुल मतदाता- 442270

मतदान - 266015

मतदान प्रतिशत - 60.15

घोसी -

कुल मतदाता- 357208

मतदान - 211785

मतदान प्रतिशत- 59.29

मुहम्मदाबाद गोहना-

कुल मतदाता - 410326

मतदान - 241634

मतदान प्रतिशत - 58.89

मधुबन-

कुल मतदाता - 377976

मतदान- 214219

मतदान प्रतिशत- 56.68

No comments