अखिलेश ये बताएं कि इत्र वाले मित्र उनके लगते क्या हैं ? - अमित शाह
मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू की सरकार परिवार के लिए चलती थी। सपा सरकार में एक जाति विशेष का काम होता था तो बहन जी की सरकार में दूसरी जाति के लोगों का काम होता था। भाजपा सरकार ने प्रदेश से जातिवाद को उखाड़कर फेंकने का काम किया है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास किया।
गृहमंत्री ने कहा कि इत्र वाले मित्र के घर अरबों की गड्डी मिली हैं। इस पर अखिलेश कह रहे हैं कि बदले की कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश पहले ये बताएं कि इत्र वाले मित्र उनके लगते क्या हैं ? मोदी सरकार पाताल खोदकर भृष्टाचार का पैसा निकालने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में दो चरणों का चुनाव समाप्त हो गया है। सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा की सरकार के लिए नींव डालने का काम पश्चिमी यूपी वालों ने किया है।
अमित शाह ने कहा कि एक बार मैनपुरी जिले की सभी सीटों पर कमल खिला दीजिए। इसके बाद हम बताएंगे कि विकास कैसे होता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार में माफिया और अपराधियों का शासन था। माफिया और बाहुबली आते थे तो पुलिस भाग जाती थी। योगी सरकार में माफिया पुलिस से भागता है। यूपी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने प्रदेश में योगी सरकार बनाने की अपील की।

No comments