Breaking News

सपा सरकार में जिस मंदिर में आने से रोका गया, वहीं से सीएम योगी ने की रोड शो की शुरुआत

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में रोड शो कर जनता से पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मड़िया महादेव मंदिर से रोड शो की शुरुआत की। वह सिद्धेश्वर मंदिर तक रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद सीएण योगी रात में झांसी में ही रुकेंगे।


बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे बबीना और दोपहर 12:35 गरौठा विधानसभा में जनसभा करेंगे। मड़िया महादेव वही मंदिर है, जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो योगी को मंदिर आने से पहले ही उन्नाव में रोक लिया गया था। 

गिन्नौट बाग और महरौनी में सपा पर जमकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग बनने की ओर अग्रसर है। यहां की सबसे बड़ी समस्या पानी थी लेकिन घर-घर नल योजना से आरओ का शुद्ध पानी घर पर ही मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि माफिया बुंदेलखंड दूर होने के नाते यहां लूट करते रहे। 2017 के बाद ये जेल गए और संपत्ति पर बुलडोजर चला। अब 10 मार्च के बाद फिर बुलडोजर चलेगा।


सीएम ने कहा कि जिले में हवाईअड्डा और मेडिकल कॉलेज बनने से यहां विकास होगा। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वैक्सीन का जो विरोध करते थे आज उसी वैक्सीन से तीसरी लहर ने बचाया। पहले नौकरी निकलते ही चाचा भतीजा बसूली करने निकल पड़ते थे। जिस कारण उन नौकरियों पर हाईकोर्ट रोक लगा देता था। आज युवाओं को सम्मान के साथ नौकरी मिल रही है। वह बुधवार को गिन्नौट बाग में भाजपा  सदर क्षेत्र से रामरतन और महरौनी में मनोहर लाल पंथ के समर्थन में चुनावी सभा मे बोल रहे थे।

No comments